बीते दिनों लखनऊ के विकास नगर में लगे भयंकर आग ने विकास नगर के झोपड़पट्टी में रहने वाले सैकड़ो परिवारों के सपनो को तोड़ के रख दिया और इन परिवारों के सालों की मेहनत पल भर में जल कर राख हो गयी. आग से पीड़ित परिवार अपना सब कुछ खो बैठे और दाने दाने को दूसरे का मोहताज़ हो गए. मदद की खातिर कई लोगो और संस्थाओं ने हाथ भी बढ़ाया। इसी कड़ी में शहर के काइंडसोल्स वेलफेयर फाउंडेशन की टीम वहां पहुंची और लोगो से उनकी जरूरतों को जाना और फिर करीब 450 घरों के लिए जरुरत के बर्तन, खाने के लिए खाना और भी कई जरुरत के सामान के साथ वहां पहुंचकर घर-घर जाके इसे लोगो तक पहुंचाया और पीड़ित लोगो को उम्मीद दी की हम आपके साथ हैं और आगे भी समय-समय पे आते रहेंगे और हर जरुरत को पूरा करते रहेंगे। संस्था के चेयरमैन मुहम्मद साहिल सैफी ने बताया की अभी हम सिर्फ बर्तन, खाना और जरुरत के सामान लाये हैं, लेकिन आगे भी हमारी टीम सर्वे करके उनलोगो की पहचान करेगी जिनके किसी बीमारी की दवा चलती थी और फिर उनको हॉस्पिटल से जोड़ा जायेगा और दवाओं का सारा खर्च हमारी संस्था उठाएगी। जो बच्चे स्कूल में पढ़ते थे उनको स्कूल से जोड़ा जायेगा और फिर उनके जरुरत के हिसाब से उनके लिए भी काम किया जायेगा।

मौके पे संस्था के उपाध्यक्ष अब्दुल जुबरती मेराज ने बताया की हमारी टीम लगातार इनलोगो से जुडी हुई है जो हर दूसरे दिन यहाँ सर्वे करती है और इनके जरुरत जान के पूरी की जाती है। हमलोग समान के साथ-साथ मानसिक समर्थन पे भी काम कर रहे हैं, ताकि इनके अंदर फिर से उठ खड़े होने का जज़्बा फिर से तैयार हो जाये। आगे भी हमलोग डॉक्टर के टीम के साथ जुड़ के इनलोगो के लिए काम करेंगे। मौके पे टीम मेंबर्स में डॉ अरजान मेहँदी, मोहित कुमार, आरिफ सैफी, मोहम्मद दानिश, फैज़ान अहमद के साथ करीब 25 सदस्य के साथ इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनंऊ के प्रोफेसर, डॉ रुफैदा वसीम, डॉ गज़ाला नूर, डॉ आरज़ू खानम, डॉ शाहनवाज़, डॉ शफात इत्यादि मौजूद थे।
