RSS के एजेंडे और CJP-सोनम वांगचुक को समझें…!

(अजय शुक्ल)

हमारा लंबे समय से यह मानना ​​रहा है कि सोनम वांगचुक RSS के एजेंडे पर काम कर रहे हैं—”सत्ता हमारी, और विपक्ष भी हमारा ही”।

जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने “लद्दाख में चीन का अवैध कब्ज़ा और प्राकृतिक संसाधनों को अडानी को सौंपने” का मुद्दा वहां बाइक और पैदल यात्रा के जरिए खड़ा किया तो सोनम वांगचुक ने अनशन शुरू कर दिया। उनके इस आंदोलन की प्रतिक्रिया कराई गई और वहां के निहत्थे लोगों पर पुलिसिया हिंसा हुई। लोगों को डराकर चुप करा दिया गया। सोनम पर NSA लगाकर सुविधाओं के साथ जोधपुर जेल में रखा गया और फिर अचानक छोड़ दिया गया। इस शोर में लद्दाख में चीन की घुसपैठ सैनिकों की हत्या और अडानी का मुद्दा खो गया।

जब ​​राहुल गांधी ने युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के साथ अन्याय और पेपर लीक का सामना कर रहे छात्रों के लिए देशव्यापी लड़ाई लड़ी, तो उसे बर्बाद करने के लिए AAP की मदद से CJP बनवाई गई और सोनम वांगचुक को लद्दाख के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने अभिजीत दीपके से जुड़ने का निर्देश दिया। वह RSS-BJP के एजेंडे के तहत उससे जुटकर अनशन करने लगे और फिर अचानक उन्होंने अपने 20 फीसदी अंग न काम करने का वीडियो बनाकर हाईकोर्ट में PIL के जरिए खुद को फाइव-स्टार होटल जैसे अस्पताल में दाखिल करवा लिया।

सोनम अच्छे पर्यावरण वैज्ञानिक हैं, लेकिन वह RSS-BJP के एजेंडे के तहत लद्दाख के LG के विवश करने पर छात्र आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने अनजाने में एक यूट्यूब इंटरव्यू में यह स्वीकार कर लिया था।

जब विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, तो ‘शांतिपूर्ण देशव्यापी आंदोलन’ ने मोदी के शिक्षा मंत्री को पद छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने RSS के एजेंडे के तहत इसे सनातन धर्म की जीत बताया।

उन्हीं गीतांजलि ने BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी के YouTube चैनल पर RSS का एजेंडा चलाते हुए भारत के संविधान से ‘सेक्युलर’ (धर्मनिरपेक्ष) शब्द हटाने की बात कही गई। सोनम वांगचुक के पिता 1987 में ही RSS के समर्थक बन गए थे। उनका भाई भी वहां BJP की तरफ से की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य हैं।

CJP भी इस क्रम का हिस्सा है। RSS ने ही अन्ना आंदोलन को आयोजित किया था। उसने AAP के जरिए डिजिटली CJP बनवाई की, और CJP ने छात्र आंदोलन के मामले में BJP और मोदी की सुविधा के हिसाब से जल्दबाजी में समझौता कर लिया। अब छात्र आंदोलन में शामिल युवाओं और उनके परिवारों पर पुलिस की बर्बरता हो रही है, झूठे केस बनाये जा रहे हैं। मददगारों और उनके परिवारों को परेशान किया जा रहा है। जिससे Gen-Z आगे के लिए डर जाये और CJP वाले पार्टियां कर रहे हैं।

दोस्तों, इस बारे में सोचिए… इसीलिए मैं बार-बार कहता हूं कि राहुल गांधी और कांग्रेस के अलावा, कोई और नहीं है जो सच में आपका भला चाहता हो। राहुल गांधी और कांग्रेस अब भी आपके लिए लड़ रहे हैं मगर RSS प्रायोजित CJP और वांगचुक पार्टियां कर रहे हैं!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *