वेस्ट बैंक में फिर हिंसा, हमलावरों ने एंबुलेंस पर किया हमला; दो पैरामेडिक्स घायल

वेस्ट बैंक से हिंसा का एक और मामला सामने आया है, जहां घायलों की मदद के लिए पहुंची एंबुलेंस भी हमले से नहीं बच पायी। शुक्रवार शाम बेथलहम के दक्षिण-पूर्व में स्थित अबू नजीम गांव में यहूदी बस्तियों से आए हमलावरों ने हमला कर दिया था। इस दौरान कम से कम तीन फिलिस्तीनी नागरिक घायल हुए, जिनमें दो पैरामेडिक्स शामिल हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने गांव में घुसकर वाहनों पर गोलियां चलाईं। गोलीबारी में एक फिलिस्तीनी नागरिक घायल हो गया। घायलों की मदद के लिए एक एंबुलेंस गांव की ओर जा रही थी, लेकिन हमलावरों ने उसे भी निशाना बना लिया।

इसके अलावा हमलावरों ने एंबुलेंस की खिड़कियां तोड़ दीं और मेडिकल टीम पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। हमले में दो पैरामेडिक्स घायल हो गए। एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और काम करने की स्थिति में नहीं रही।

सिर्फ इतना ही नहीं हमले के दौरान गांव की मुख्य सड़क को भी बंद कर दिया गया। राहत और बचाव का काम कर रही सिविल डिफेंस टीमों को भी निशाना बनाया गया और उनके साथ मारपीट की गई।

इसी के साथ आपको बता दे की यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों और उनकी संपत्ति के खिलाफ हिंसा के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जुलाई के दौरान उपनिवेशीकरण और दीवार प्रतिरोध आयोग ने बस्तीवासियों और सैनिकों द्वारा किए गए 2,256 अपराधों और उल्लंघनों को दर्ज किया, जिनमें अलग-अलग इलाकों में फिलिस्तीनियों और उनकी संपत्ति को निशाना बनाया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *