मोहम्मद कैस ने सॉफ्ट टेनिस में गाड़े सफलता के झंडे, J&K UT चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

कड़ी मेहनत, लगातार अभ्यास और खेल के प्रति जुनून इन तीन चीजों के दम पर मोहम्मद कैस ने सॉफ्ट टेनिस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। आपको बता दें 10वीं J&K UT-स्तरीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 में सिल्वर मेडल जीतकर कैस ने अपनी कामयाबी की कहानी में एक नया अध्याय जोड़ लिया है। वो कहते है ना खेल के मैदान में कामयाबी हासिल करने के लिए सिर्फ प्रतिभा ही नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और लगातार आगे बढ़ने का जज्बा भी जरूरी होता है। और इसी जज्बे की एक मिसाल बनकर सामने आए हैं मोहम्मद कैस, जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में शानदार प्रदर्शन किया है।

मोहम्मद कैस ने 10वीं J&K UT-स्तरीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 में यह उपलब्धि हासिल की। यह प्रतियोगिता 17 से 19 सितंबर तक आयोजित की गई, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।इस प्रतियोगिता में कैस ने अपने खेल कौशल, धैर्य और मेहनत के दम पर शानदार प्रदर्शन किया और सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सॉफ्ट टेनिस जैसे खेल में खिलाड़ी को हर अंक के लिए पूरी एकाग्रता, तेजी और सही रणनीति की जरूरत होती है। ऐसे में UT-स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल करना उनकी खेल के प्रति लगन और तैयारी को दर्शाता है।

मोहम्मद कैस की यह उपलब्धि केवल एक मेडल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन तमाम युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि अगर लक्ष्य साफ हो और कोशिश लगातार जारी रहे, तो मुश्किल रास्तों पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।

आज कैस की इस कामयाबी ने उन्हें एक नई पहचान दी है और आने वाले समय में उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। आज हजारो युवाओं के लिए मोहम्मद कैश प्रेरणा बने है लोग इनके जुनून को देख इन्हे अपना आदर्श मान रहे है उम्मीद है कि मोहम्मद कैस इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और भविष्य में अपने खेल के जरिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *