जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के निवासी लियाकत गुलजार ने AIIMS NORCET-11 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 576 हासिल की है। लियाक़त नेअपने परिवार और कश्मीर का नाम रोशन किया।वह फिरोजपुर के जेनेसिस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्र हैं।एम्स दिल्ली द्वारा आयोजित इस परीक्षा का स्टेज-2 (मुख्य परीक्षा) का परिणाम 10 अक्टूबर 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें लियाकत ने शानदार सफलता पाई।
इस परीक्षा के मुख्य चरण (Stage-II) में देश भर से कुल 10,613 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। राष्ट्रीय स्तर की इतनी कठिन प्रतियोगिता में 576वीं रैंक लाना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

आपको बता दें कि, लियाकत पंजाब के फिरोजपुर स्थित जेनेसिस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग (Genesis Institute of Nursing) के छात्र रहे हैं, जो बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) से संबद्ध है। सोशल मीडिया और स्थानीय नर्सिंग प्लेटफॉर्म्स (जैसे PulsePrep और Seher Education) पर लियाकत की इस सफलता की जमकर सराहना की जा रही है। कश्मीर घाटी के युवाओं और विशेष रूप से चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने वाले नर्सिंग छात्रों के लिए उनकी कड़ी मेहनत को एक बड़े प्रेरणा स्रोत के रूप में देखा जा रहा है।
