सऊदी के दम्मम किंग फ़हद इंटरनेशनल ऐयरपोर्ट पर हुए हूती हमलें में एक भारतीय की मौत, 2 भारतीय नागरिक ज़ख़्मी

सऊदी अरब के दम्माम शहर के किंग फ़हद  इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. इसके अलावा दो भारतीय नागरिक ज़ख़्मी हो गए हैं. सऊदी अरब में भारतीय दूतावास इनके परिवारों से संपर्क कर रहा है.

अरब न्यूज के मुताबिक़, सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि बुधवार शाम एयरपोर्ट पर हुए हमले में मारे गए लोगों में एक सऊदी नागरिक और एक भारतीय शामिल हैं.

अथॉरिटी ने कहा, “मृतकों में एक सऊदी नागरिक और भारतीय नागरिक शामिल है.”अथॉरिटी ने यह भी बताया कि घायल हुए आठ लोगों में “एक सऊदी नागरिक, भारतीय, यमनी और बांग्लादेशी मूल के दो-दो व्यक्ति, और नेपाल मूल का एक व्यक्ति” शामिल हैं.

भारतीय पक्ष ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही, हमले में घायल हुए भारतीय नागरिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. फिलहाल, मृतक भारतीय नागरिक की पहचान, घायलों की स्थिति और हमले से जुड़ी अन्य परिस्थितियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

भारतीय पक्ष ने बताया कि सऊदी अधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर घटना के बारे में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है. इसके साथ ही प्रभावित परिवारों से संपर्क साधा जा रहा है. भारतीय मिशन घायलों को लेकर भी भारतीय पक्ष जानकारी जुटा रहा है.

हालांकि अभी तक उपलब्ध जानकारी में हमले के पीछे की वजह, हमलावरों की पहचान और घटना के दौरान एयरपोर्ट पर हुए नुकसान का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि हमले के समय प्रभावित भारतीय नागरिक एयरपोर्ट के किस हिस्से में मौजूद थे.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *