Reading time : 0 minutes
संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि इसरायली फ़ौजों ने 2025 की शुरुआत से अब तक वेस्ट बैंक में 40 फ़लस्तीनी बच्चों को मार डाला, सबसे ज़्यादा हिंसा जेनिन इलाके में हुई, जहाँ अब तक 65 फ़लस्तीनी मारे गए हैं।
UN की रिपोर्ट के मुताबिक, इसरायली हमले सिर्फ़ लोगों पर ही नहीं, बल्कि शिक्षा पर भी असर डाल रहे हैं। जुलाई से सितंबर के बीच 90 से ज़्यादा घटनाओं में स्कूलों को निशाना बनाया गया, जिससे 12,000 से अधिक छात्र प्रभावित हुए।
जैतून की फ़सल के मौसम में बस्तीवादियों के हमले भी बढ़े हैं। 1 अक्टूबर से अब तक 86 हमले हुए हैं, जिनमें किसानों को पीटा गया, पेड़ उखाड़े गए और ज़मीनों तक पहुँच रोकी गई।
इसके अलावा इसरायली संसद ने हाल ही में वेस्ट बैंक पर “इसरायली संप्रभुता” लागू करने वाला प्रारंभिक बिल पास किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा मिली, संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि 2025 में अब तक 757 बस्तीवादी हमले दर्ज हुए हैं, जबकि जवाबदेही लगभग नहीं के बराबर है।
पिछले दो सालों में इसरायली बलों और बस्तीवादियों ने 1,000 से अधिक फ़लस्तीनी मार डाले और 20,000 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।
