गाज़ा में युद्धविराम के बावजूद हमले जारी, चार फ़िलिस्तीनी शहीद

गाज़ा में लागू युद्धविराम के बावजूद इज़राइली हमले लगातार जारी हैं। इजराइल द्वारा हवाई, जमीनी और नौसैनिक कार्रवाई के तहत रफ़ाह, पूर्वी गाज़ा सिटी, अल-बुरेज कैंप और ख़ान यूनिस सहित कई इलाकों को निशाना बनाया गया। हमलों में रिहायशी इमारतों और विस्थापितों के ठिकानों को भी प्रभावित किया गया है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को गाज़ा सिटी के पूर्वी हिस्से में स्थित अल-तुफ़्फ़ाह पार्क पर हुए हमले में दो फ़िलिस्तीनियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। वहीं, चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि अहमद यह्या अहमद रस्रास की गुरुवार को उन घावों के कारण मौत हो गई, जो उन्हें लगभग एक महीने पहले दक्षिणी गाज़ा में हुए हमले में लगे थे।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बुधवार शाम हानी अब्देल करीम सालेम अबू ज्रीबान (41) की केंद्रीय गाज़ा के दीर अल-बलाह के पूर्वी क्षेत्र अबू अल-अजी़न में गोलाबारी के दौरान मौत हो गई।

गाज़ा प्रशासन के अनुसार, युद्धविराम लागू होने के बाद से अब तक 649 फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें 198 बच्चे और 85 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 1,662 लोग घायल हुए हैं।

7 अक्टूबर 2023 से गाज़ा में जारी संघर्ष में अब तक 72,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे गए, लगभग 1,72,000 घायल हुए और 8,000 से अधिक लोग लापता बताए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, गाज़ा की लगभग 90 प्रतिशत नागरिक बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त या नष्ट हो चुका है और पुनर्निर्माण की लागत करीब 70 अरब डॉलर आंकी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *