फैक्ट चेक: दिल्ली के सरकारी ऑफिस में मुस्लिम महिला को चप्पल मारने का दावा भ्रामक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति टेबल पर सो रहे युवक को चप्पल से मारता हुआ दिखाई देता है। इस वीडियो को लेकर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह घटना दिल्ली के एक सरकारी दफ्तर की है, जहां एक सनातनी (हिन्दू) मैनेजर ने रोजा रख रही मुस्लिम महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया।

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर §umaiya khan नामक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,
दिल्ली के एक दफ़्तर में एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है: रोज़ा रख रही एक मुस्लिम महिला, जो काम के कारण काफ़ी थक गई थी, उसे एक सनातनी मैनेजर ने चप्पल से मारा और उसके सहकर्मियों के सामने उसे ज़लील किया।‘ (हिन्दी अनुवाद)

इसी तरह के दावों के साथ यह वीडियो अन्य कई यूजर्स द्वारा भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया जा रहा है जिसे यहांयहांयहांयहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेक:

Times headline की जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया गया। उपलब्ध तथ्यों के अनुसार, यह घटना न तो दिल्ली के किसी सरकारी कार्यालय की है, न ही वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति कोई मुस्लिम महिला है, और न ही इसका संबंध रमजान से है।

जांच के दौरान यह वीडियो Veerat Choudhary नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर 13 फरवरी को पोस्ट किया गया मिला, जिसके कैप्शन में लिखा था— ‘नींद ले रहा था’। गौरतलब है कि भारत में रमजान की शुरुआत 19 फरवरी से हुई थी, यानी यह वीडियो रमजान से पहले का है।

वीडियो का बारीकी से निरीक्षण करने पर यह भी सामने आया कि जिस व्यक्ति को मारा जा रहा है, उसके हाथ में कलावा बंधा हुआ है, जो आमतौर पर हिन्दू समुदाय के लोग पहनते हैं।

आगे की पड़ताल में यह जानकारी मिली कि Veerat Choudhary, राजस्थान के कुचामन सिटी में स्थित “विराट चिल्ड्रेन अकेडमी” नामक संस्था से जुड़े हुए हैं। जब इस संस्थान से संपर्क किया गया, तो वहां से स्पष्ट किया गया कि यह वीडियो दिल्ली के किसी सरकारी दफ्तर का नहीं है और वीडियो में दिखाई दे रहा युवक हिन्दू समुदाय से ही है।

निष्कर्ष:

Times headline के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा दावा पूरी तरह भ्रामक है। यह वीडियो न तो दिल्ली के सरकारी ऑफिस का है और न ही इसमें किसी मुस्लिम महिला के साथ दुर्व्यवहार की घटना दिखाई गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *