भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच पर्यटन, शिक्षा, समुद्री सुरक्षा और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 महत्वपूर्ण पहल का दिया सुझाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है। मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 23वें भारत-ASEAN शिखर सम्मेलन में उन्होंने ASEAN सदस्य देशों से भारत आने वाले पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा (Free E-Visa) देने का प्रस्ताव पेश किया।
इस पहल का उद्देश्य भारत और ASEAN देशों के बीच पर्यटन तथा लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा देना है। हालांकि, यह फिलहाल प्रधानमंत्री की ओर से रखा गया प्रस्ताव है। इसे लागू करने की अंतिम व्यवस्था और समयसीमा की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
ASEAN यानी एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस दक्षिण-पूर्व एशिया के 11 देशों का क्षेत्रीय संगठन है। इसमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम शामिल हैं।
ASEAN देशों के साथ संबंधों को नई गति और मजबूती दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत और ASEAN को केवल तकनीक का उपभोक्ता बनने के बजाय मिलकर नई तकनीक विकसित करनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत और ASEAN मिलकर दुनिया की लगभग एक-चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में क्षेत्र का भविष्य प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए। गौरतलब है कि वर्ष 2027 में भारत और ASEAN के बीच संवाद संबंधों के 35 साल और व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच साल पूरे होंगे।
