गाजा में फिर हमले, कई फिलिस्तीनी घायल; बच्चे समेत 2 शव बरामद

गाजा में रविवार का दिन एक बार फिर हिंसा और हमलों के बीच गुज़रा। इजरायली हमलों में कई फिलिस्तीनी नागरिक घायल हुए, जबकि दक्षिणी खान यूनिस से एक बच्चे समेत दो लोगों के शव बरामद किए गए।

खान यूनिस के पश्चिमी हिस्से में विस्थापित परिवार के एक तंबू को हवाई हमले में निशाना बनाया गया। मेडिकल सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में घायल 7 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई है।

मध्य गाजा के नुसेरात शरणार्थी शिविर में भी एक घर पर हवाई हमला हुआ। इसमें अबू खबीरा परिवार के कई लोग घायल हुए। वहीं, अल-मवासी इलाके में गोलीबारी की एक घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ।

दक्षिणी खान यूनिस में एंबुलेंस और सिविल डिफेंस की टीमों ने दो नागरिकों के शव बरामद किए। इनमें एक बच्चा भी था। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को शनिवार दोपहर इजरायली बलों की गोलीबारी में निशाना बनाया गया था।

इस बीच गाजा के अलग-अलग इलाकों में सैन्य गतिविधियां जारी रहीं। गोलीबारी, तोपों से गोलाबारी और इमारतों को गिराए जाने की घटनाओं की भी जानकारी सामने आई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *