सिवान की बेटी सादिया परवीन ने भरी आसमान में उड़ान, बनीं जिले की पहली मुस्लिम महिला पायलट

सादिया परवीन बिहार की वो बेटी जिसने कभी आसमान में उड़ने का सपना देखा था, आज वो हवाई जहाज उड़ा रही है सादिया परवीन का मुकाम बिहार की उन तमाम लड़कियों के लिए एक मिसाल है, जो बड़े सपने देखती हैं और उन्हें पूरा करने का हौसला भी रखती हैं। आपको बता दें सादिया परवीन सिवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मियाताड़ी गांव की रहने वाली हैं।बचपन से ही सादिया का सपना था कि वो एक दिन हवाई जहाज उड़ाएं।

इस बचपन के सपने को हक़ीक़त में बदलने के लिए सादिया परवीन ने कड़ी मेहनत की दिन रात संघर्ष किया आपको बता दें इनकी कामयाबी की कहानी इसलिए भी खास है क्योकि ये अपने जिले की पहली मुस्लिम महिला पायलट बनी इस कामयाबी ने इनकी इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बना दिया। बिहार राज्य से निकलकर संयुक्त अरब अमीरात में यानि UAE से पायलट की ट्रेनिंग ली सादिया परवीन के एजुकेशन बैकग्राउंड की बात करे तो इन्होने बताया 2021 में इंटर की पढ़ाई पूरी की इसके बाद ये नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात चली गईं।

आगे सादिया ने बताया नवंबर 22 में पायलट की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक वर्ष का अवकाश मिला। इनके माता पिता किसान है लेकिन उन्होंने कभी भी सादिया परवीन को उनके सपने और पढ़ाई के लिए नहीं रोका हमेशा प्रेरित किया वो आगे बड़े और अपने गांव जिले का नाम रोशन करे सादिया परवीन ने भी अपनी मेहनत और लगन से अपने माता पिता को निराश नहीं होने दिया गांव जिले के लोग उन्हें बधाई दे रहे है। आज सादिया परवीन घरेलू उड़ानें संचालित कर रही हैं। लेकिन उनका सपना यहीं तक सीमित नहीं है।

वो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड़ान भरना चाहती हैं और दुनिया के आसमान में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।सादिया कहती है में चाहती हू मेरी कामयाबी दूसरी लड़कियों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा की प्रेरणा दे। सादिया की कहानी बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों, मेहनत सच्ची हो और परिवार का साथ मिले, तो मंजिल तक पहुँचने से कोई नहीं रोक सकता।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *