सऊदी में भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइज़री जारी, 24 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द

सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने हवाई हमले की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने और मिसाइल या ड्रोन हमलों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की सलाह दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियाद एयरपोर्ट बंद है और एयर इंडिया, इंडिगो तथा एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 24 अक्टूबर तक निलंबित बताई जा रही हैं। यात्रियों को हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति संबंधित विमानन कंपनी से जांचने की सलाह दी गई है।

स्थानीय नियमों के अनुसार, मिसाइल/ड्रोन हमलों, बचाव कार्यों या किसी घटना स्थल का वीडियो या फोटो बनाने, उन्हें प्रकाशित करने या सोशल मीडिया पर शेयर करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

जेद्दा और मक्का में भारतीय दूतावास और महावाणिज्य दूतावास के कंट्रोल रूम चालू हैं। किसी भी आपात स्थिति में आधिकारिक सहायता चैनलों का उपयोग करें और सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *