असम में पिछले दो दिनों में 1,100 से ज़्यादा मुस्लिम परिवारों के घर उजाड़ दिए, 10 से ज़्यादा मस्जिदों पर बुलडोज़र

असम में भारतीय जनता पार्टी सरकार के एक बड़े बेदखली अभियान के तहत पिछले दो दिनों में 1,100 से ज़्यादा मुस्लिम परिवारों के घर उजड़ दिए गए और करीब 10 से ज़्यादा मस्जिदों को भी ध्वस्त किया गया है। प्रभावित होने वाले लोगों में ज्यादातर बंगाली भाषी मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। यह कार्रवाई राज्य के तीन जिलों, नगांव, गोलाघाट और होजाई, में की गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा अभियान सरकारी और आरक्षित वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया गया है। इस सिलसिले में रविवार को अभियान के दूसरे दिन नगांव जिले के ‘लुतुमारी लोंगजाप रिजर्व फॉरेस्ट’ में 600 से अधिक परिवारों के घरों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। प्रशासन का तर्क है कि ये लोग वन क्षेत्र पर अवैध कब्जा करके रह रहे थे। इससे एक दिन पहले, शनिवार को भी भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच तीनों जिलों में कुल 547 परिवारों को बेदखल किया गया था।

इनमें नगांव से 336, होजाई से 152 और गोलाघाट से 59 परिवार शामिल हैं। प्रशासन इसे जंगल की ज़मीन से कब्ज़ा हटाने की कार्रवाई बता रहा है, लेकिन अब सवाल यह है कि जिन परिवारों के घर उजड़ गए, उनके बच्चों और परिवारों का क्या होगा?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *