ट्रम्प की चुनावी हार पर ईरान में जश्न, ट्रम्प-नेतन्याहू के बैनर जलाए

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मिली हार का जश्न ईरान में मनाया गया। बुधवार देर रात लोगों ने ट्रंप, जेडी वेंस और इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीरें जलाईं।  अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके से ईरान में लोग जश्न मनाते नज़र आए। 

आपको बता दें कि युद्ध को लेकर चिंताएं, और खासकर अमेरिका में ईंधन और दूसरे जरूरी सामानों की बढ़ती कीमतों से पैदा हुई निराशा ने डेमोक्रेट्स को कांग्रेस के दोनों सदनों में जीत दिलाने में मदद की। यह ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। उधर, ईरान में लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बड़े-बड़े पोस्टर जलाए।

अमेरिका के मिडटर्म पोल में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत के बाद अब जश्न का माहौल है। टेक्सास और ऑस्टिन में लोगों ने डेमोक्रेट्स की जीत का नाच-गाकर और हाथों में टेक्सास का झंडा थामकर मनाया। कई दशकों तक सत्ता से बाहर रहने के बाद, मंगलवार को डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन्स के सबसे घनी आबादी वाले गढ़ में शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने अमेरिकी सीनेट की एक सीट जीती और गवर्नर का पद फिर से हासिल कर लिया। यह एक ऐतिहासिक चुनाव था, जिसने उस पार्टी में रातों-रात नई जान फूंक दी, जो पिछले 30 सालों से अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *