सऊदी-सीरिया में डिफेंस डील, सीरिया के पुनर्निर्माण के लिए सऊदी ने 403 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया

सऊदी अरब और सीरिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही सऊदी अरब ने सीरिया के पुनर्निर्माण और विकास के लिए 403 मिलियन डॉलर (करीब 3,600 करोड़ रुपये) से अधिक के रियायती ऋण देने का ऐलान किया है।

यह समझौता 4 नवंबर को सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा की रियाद यात्रा के दौरान हुआ। इस दौरान उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की।

छह क्षेत्रों में मिलेगी आर्थिक सहायता
सऊदी विकास कोष (SFD) के माध्यम से दी जाने वाली यह आर्थिक सहायता छह प्रमुख परियोजनाओं पर खर्च होगी।
105 मिलियन डॉलर: 25 सिविल डिफेंस केंद्रों के निर्माण और सुधार के लिए।
100 मिलियन डॉलर: अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के पुनर्निर्माण के लिए।
90 मिलियन डॉलर: अलेप्पो थर्मल पावर प्लांट के सुधार के लिए।
60 मिलियन डॉलर: 10 हजार क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण के लिए।
30 मिलियन डॉलर: पेयजल व्यवस्था और स्मार्ट मीटर लगाने के लिए।
18.6 मिलियन डॉलर: सीरिया के वित्त मंत्रालय में डिजिटल व्यवस्था विकसित करने के लिए।

रक्षा सहयोग पर भी बनी सहमति
दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों के बीच सहयोग समझौता हुआ है। हालांकि, इस समझौते की विस्तृत शर्तों और इसके तहत किए जाने वाले कार्यों का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

इसके अलावा दोनों देशों ने उद्योग, कृषि और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते किए हैं।

गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में बशर अल-असद सरकार के पतन के बाद सऊदी अरब और सीरिया के संबंधों में नजदीकी बढ़ी है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *