इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी बोलीं – “अभी फ़िलिस्तीन को मान्यता देना ठीक नहीं”

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने शनिवार को कहा कि जब तक फ़िलिस्तीन का राज्य वास्तव में स्थापित नहीं हो जाता, तब तक उसे मान्यता देना सही नहीं होगा, क्योंकि इससे उल्टा असर पड़ सकता है।

उन्होंने इतालवी अखबार ला रिपब्लिका से कहा, “मैं फ़िलिस्तीन राज्य के विचार के पक्ष में हूँ, लेकिन जब तक वह वास्तव में बने नहीं, तब तक सिर्फ़ कागज़ पर मान्यता देना सही तरीका नहीं है।”

मेलोनी का कहना है कि अगर किसी ऐसी चीज़ को मान लिया जाए जो अभी अस्तित्व में ही नहीं है, तो लगता है जैसे समस्या सुलझ गई हो, जबकि ऐसा नहीं होता।

पिछले साल सितंबर में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ्रांस ने फ़िलिस्तीन को मान्यता देने की बात कही थी, तो अमेरिका और इज़राइल ने इसकी कड़ी आलोचना की थी। उस समय गाज़ा में इज़राइल और हमास के बीच युद्ध चल रहा था।

इटली के विदेश मंत्री ने भी शुक्रवार को कहा कि फ़िलिस्तीन को मान्यता तभी दी जानी चाहिए, जब उसका नेतृत्व इज़राइल को भी एक देश के रूप में मान्यता दे।

जर्मनी ने भी साफ किया है कि वह अभी फ़िलिस्तीन को देश के रूप में मान्यता नहीं देगा। जर्मनी की सरकार का कहना है कि वह पहले इज़राइल और फ़िलिस्तीन के बीच दो-देश समाधान (two-state solution) की ओर ठोस कदम बढ़ाना चाहती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *