Reading time : 0 minutes
गाज़ा/26 अगस्त 2025: गाज़ा में एक बार फिर पत्रकारों की जान गई है। 25 अगस्त को इज़रायल द्वारा खान यूनुस स्थित नासर हॉस्पिटल के पास किए गए दोहरे हवाई हमले में 20 लोगों की मौत हुई, जिनमें 5 पत्रकार भी शामिल थे। मृत पत्रकारों में मोहम्मद सलामा, हुस्साम अल – मसरी, मुअज़ अबू ताहा, अहमद अबू अज़ीज़, और मरियम अबू दग्गा शामिल हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने इस हमले की तीव्र निंदा करते हुए जांच की मांग की है। 7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुए इज़रायल-हमास संघर्ष में अब तक पत्रकारों की मौत की संख्या खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। CPJ (Committee to Protect Journalists) के मुताबिक, अगस्त 2025 तक 192 पत्रकारों की मौत हुई, जिनमें से 184 फिलिस्तीनी थे।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यह आंकड़ा 242 फिलिस्तीनी पत्रकारों तक पहुँच चुका है। वहीं कुछ स्वतंत्र रिपोर्टों में यह संख्या 274 बताई गई है। 2024 पत्रकारों के लिए सबसे घातक साल रहा, जब पूरी दुनिया में 124 पत्रकार मारे गए, जिनमें से 85 की मौतों के लिए इज़रायल जिम्मेदार था।
पत्रकार संगठनों और मानवाधिकार एजेंसियों ने इसे प्रेस स्वतंत्रता पर हमला बताया है और अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है।
पत्रकारों के मारे जाने पर लोग सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
