UN रिपोर्ट: इज़राइली हिरासत में 75 फ़लस्तीनियों की मौत

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) ने अपनी नई रिपोर्ट में खुलासा किया है कि 7 अक्तूबर 2023 से अब तक इज़राइली जेलों और हिरासत केंद्रों में 75 फ़लस्तीनियों की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक 17 वर्षीय किशोर भी शामिल है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 49 गाज़ा पट्टी से, 24 वेस्ट बैंक से और 2 इज़राइल के फ़लस्तीनी नागरिक थे। इसके अलावा इज़राइली अधिकारियों ने 19 और मौतों की पुष्टि की, लेकिन उनकी पहचान उजागर नहीं की गई। रिपोर्ट ने यह भी बताया कि पाँच फ़लस्तीनी, जिनमें एक 16 वर्षीय नागरिक शामिल था, गोली लगने के बाद हिरासत में मारे गए और उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला।

OHCHR ने इज़राली अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कैदियों को व्यवस्थित रूप से यातनाएँ दी जा रही हैं। इनमें मारपीट, वॉटरबोर्डिंग, तनावपूर्ण स्थिति में रखना, यौन हिंसा, भूखा रखना और दवाइयों से वंचित करना शामिल है।

कम से कम 22 मृतक पहले से बीमार थे और इलाज की ज़रूरत थी। 12 मामलों में सबूत मिले कि उन्हें पिटाई और यातना के बाद मौत का सामना करना पड़ा।

OHCHR ने चेतावनी दी कि ये घटनाएँ युद्ध अपराध या मानवता के ख़िलाफ़ अपराध हो सकती हैं और हर मौत की ज़िम्मेदारी इज़राइल पर होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *