Reading time : 0 minutes
तेल अवीव, 11 नवंबर 2025 — इज़राइल में यौन अपराधों की बढ़ती घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है। तेल अवीव पुलिस ने नेतान्या के तीन इज़राइली युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन पर एक अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप का आरोप है। तीनों आरोपी स्थानीय फुटबॉल लीग के खिलाड़ी बताए जा रहे हैं। मामले ने जनता में गुस्सा और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इसी बीच स्डे टेइमान डिटेंशन कैंप से लीक हुआ वीडियो नए तूफ़ान का कारण बन गया है। वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि इज़राइली सैनिकों का एक दल एक फ़िलिस्तीनी बंदी को ज़ंजीरों से बांधकर और आंखों पर पट्टी डालकर खींचते हुए ले जा रहा है। कुछ ही पल बाद, वे उसे चारों तरफ़ से ढालों से घेर लेते हैं ताकि आसपास मौजूद अन्य कैदी यह दृश्य न देख सकें। बाद में उसके शरीर पर गंभीर चोटें और यौन हिंसा के निशान पाए गए।
वीडियो उजागर करने वाली अधिकारी टोमर-यरुशलमी खुद अब जांच के घेरे में हैं और हाउस अरेस्ट में रखी गई हैं।
संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों की रिपोर्टें बताती हैं कि फ़िलिस्तीनी बंदियों के साथ व्यवस्थित यौन उत्पीड़न और यातना जारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यही दण्डमुक्ति अब आम नागरिकों तक फैल चुकी है — और तेल अवीव की यह वारदात उसी संस्कृति का दर्दनाक उदाहरण है।
