फैक्ट चेक: प्रभास और खेसारी लाल यादव की साथ शूटिंग का वायरल वीडियो AI से बना है

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘बाहुबली’ फेम साउथ सुपरस्टार प्रभास और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को एक साथ फिल्म की शूटिंग करते हुए दिखाया जा रहा है। वीडियो में दोनों कलाकार मगरमच्छ से फाइट करते हुए एक ही फ्रेम में नजर आते हैं। इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रभास और खेसारी जल्द ही किसी नई फिल्म में साथ दिखाई देने वाले हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा,
भोजपुरी सुपरस्टार @khesariLY और South सुपरस्टार प्रभास की जोड़ी पर्दे पर तो आग लगा देगी..!! आपको यह जोड़ी कैसी लगी.?’

फेसबुक पर भी यह वीडियो Khesari Lal Yadav Fc नाम के पेज से पोस्ट किया गया है, जहां इसे अब तक करीब 6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

फैक्ट चेक

Times Headline की टीम ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि वीडियो असली नहीं है, बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि (AI) की मदद से तैयार किया गया है। वीडियो को गौर से देखने पर चेहरे की बनावट, एक्सप्रेशन और मूवमेंट में गड़बड़ियां साफ नजर आती हैं, जो आमतौर पर AI-जनरेटेड वीडियो में देखी जाती हैं।

इसके अलावा, Times Headline की टीम ने वीडियो को Hive Moderation नामक AI डिटेक्शन टूल पर भी जांचा, जहां रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो AI द्वारा बनाया गया है। साथ ही, न तो प्रभास और न ही खेसारी लाल यादव ने किसी ऐसी फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा या सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। किसी भी भरोसेमंद मीडिया संस्थान ने भी इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

निष्कर्ष

Times Headline के फैक्ट चेक में यह साफ हो जाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा प्रभास और खेसारी लाल यादव की फिल्म शूटिंग का वीडियो AI-जनरेटेड है। ऐसे में दोनों के साथ किसी फिल्म में काम करने का दावा भ्रामक और गलत है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *