आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत में 7 फरवरी से 8 मार्च तक प्रस्तावित है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 अंतरराष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेंगी।
टूर्नामेंट से पहले सोशल मीडिया पर एक दावा खूब चर्चा में है, जिसमें कहा जा रहा है कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भारत में निपाह वायरस के मामलों को लेकर अपनी सुरक्षा पर चिंता जाहिर की है और इस वजह से भारत दौरे को लेकर असमंजस में हैं।

यह दावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वेरिफाइड पाकिस्तानी अकाउंट द्वारा किया गया, जिसमें कहा गया कि “रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के सीनियर सदस्यों ने निपाह वायरस के मामलों की हालिया रिपोर्ट्स के बाद ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत जाने को लेकर चिंता जताई है।
फैक्ट चेक:

Times Headline ने वायरल दावे की पड़ताल की। जांच के दौरान गूगल पर उपलब्ध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स को खंगाला गया, लेकिन कहीं भी ऐसी कोई विश्वसनीय खबर सामने नहीं मीली, जो यह पुष्टि करे कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने निपाह वायरस के कारण भारत आने को लेकर कोई चिंता जताई हो।

इसके अलावा आगे की जांच को आगे बढ़ाते हुए Times Headline ने Afghan Times की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित हालिया खबरों की भी समीक्षा की। वहां भी न तो भारत दौरे से जुड़ी कोई आशंका और न ही निपाह वायरस से जुड़ा ऐसा कोई बयान या रिपोर्ट मिली।
निष्कर्ष
Times Headline की जांच में यह साफ होता है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा भ्रामक और निराधार है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों द्वारा निपाह वायरस के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने को लेकर चिंता जताने की कोई पुष्टि नहीं होती। यह दावा बिना सबूत के सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।
