फैक्ट चेक: वेनेजुएला का विमान हादसा अजित पवार से जोड़कर वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा विमान रनवे से टेकऑफ करने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ही पलों में संतुलन खोकर ज़मीन पर गिर जाता है और तुरंत आग पकड़ लेता है। कई यूजर्स इसे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे का बताकर शेयर कर रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अजित पवार समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई।

इसके अलावा अन्य यूजर द्वारा भी ऐसे ही दावे के साथ वीडियो शेयर किया गया है

फैक्ट चेक:


Times Headlines की टीम ने इस वीडियो की जाँच की। तो स्पष्ट हुआ कि, यह वायरल वीडियो महाराष्ट्र या अजित पवार के विमान हादसे से जुड़ा नहीं है। बल्कि असल में वेनेजुएला के ताचिका राज्य में हुए एक विमान हादसे का है।

हमारी टीम ने वीडियो के महत्वपूर्ण फ्रेम निकालकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से जाँच की। इस दौरान उन्हें यह वीडियो TV9 Bharatvarsh के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी मिला, जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख था कि यह घटना वेनेजुएला में हुई।

आगे की जाँच करने पर यह भी पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त विमान PA-31 मॉडल का था, जो पेरमीलो एयरपोर्ट से उड़ान भर रहा था। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घटना की रिपोर्ट ABP सहित कई मीडिया संस्थानों ने भी प्रकाशित की, और सभी ने इसे वेनेजुएला का विमान हादसा बताया।

निष्कर्ष:


Times Headlines के फैक्ट-चेक के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को महाराष्ट्र या अजित पवार के विमान हादसे से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक है। यह वीडियो असल में वेनेजुएला के विमान हादसे का है, जिसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *