आसमान से आगे का सपना: एस्ट्रोनॉट बनने का पूरा रास्ता

जब सुनीता विलियम्स और शुभांशु शुक्ला जैसे नाम चर्चा में आते हैं, तो अंतरिक्ष सिर्फ कल्पना नहीं, एक लक्ष्य बन जाता है। शुभांशु शुक्ला ने भारतीय वायुसेना की कॉकपिट से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक का सफर तय किया। बीते साल वे एक्सियम-4 मिशन के तहत ISS गए थे, जिसे नासा का समर्थन मिला।

ऐसे उदाहरण यह सवाल उठाते हैं, क्या अंतरिक्ष तक पहुंचने का रास्ता सिर्फ सेना से होकर जाता है? या कोई आम छात्र भी यह मुकाम हासिल कर सकता है?

एस्ट्रोनॉट: सिर्फ यात्री नहीं, मिशन की रीढ़

अंतरिक्ष यात्री वे होते हैं जिन्हें अंतरिक्ष में जाने, वहां काम करने और मिशन को सफल बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। उनकी भूमिकाएं अलग-अलग हो सकती हैं, जैसे –

  • वैज्ञानिक प्रयोग करना
  • सैटेलाइट लॉन्च से जुड़े कार्य
  • स्पेसक्राफ्ट और उपकरणों का रखरखाव
  • स्पेस शटल का संचालन (कमांडर/पायलट की भूमिका)

यह एक फुल-टाइम प्रोफेशन है। जब वे अंतरिक्ष में नहीं होते, तब भी वे ट्रेनिंग, रिसर्च और नई तकनीकों को सीखने में जुटे रहते हैं। इसके अलावा अलग-अलग देशों में इनके नाम भी अलग हैं— अमेरिका, कनाडा, यूरोप, जापान: एस्ट्रोनॉट

  • रूस: कॉस्मोनॉट
  • चीन: ताइकोनॉट
  • भारत: गगनयात्री

भारत की तैयारी: गगनयान मिशन

Indian Space Research Organisation (इसरो) 2027 तक अपना पहला मानव मिशन ‘गगनयान’ लॉन्च करने की तैयारी में है। इस मिशन के लिए चार पायलट चुने गए हैं:

  • शुभांशु शुक्ला
  • ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर
  • ग्रुप कैप्टन अजित कृष्णन
  • ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप

इन सभी का चयन भारतीय वायुसेना के अनुभवी पायलटों में से किया गया और इन्होंने रूस में 13 महीने तक कठिन प्रशिक्षण लिया।

अब जानते है की, आम छात्र कैसे बन सकता है एस्ट्रोनॉट?

  • इस क्षेत्र में आने के लिए कोई एक तय कोर्स नहीं है, लेकिन एक स्पष्ट शैक्षणिक रास्ता जरूर है।
  • शुरुआत 10वीं के बाद- 11वीं में साइंस स्ट्रीम चुनें, और मुख्य विषय: फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स
  • ग्रेजुएशन- इंजीनियरिंग, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी जैसे विषयों में बैचलर्स डिग्री
  • उच्च शिक्षा- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स या डॉक्टरेट
  • विशेष रूप से एयरोस्पेस या एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग को प्राथमिकता
  • चयन प्रक्रिया- संबंधित स्पेस एजेंसी की वैकेंसी के अनुसार आवेदन, परीक्षा और कड़ी ट्रेनिंग (करीब दो साल)
  • इसरो में चयन के लिए जरूरी बातें- भारतीय नागरिकता अनिवार्य, इंजीनियरिंग/साइंस विषयों में डिग्री
  • एयरोस्पेस या एयरोनॉटिकल में उच्च शिक्षा को प्राथमिकता

भारतीय वायुसेना के पायलटों को विशेष तरजीह

वैश्विक मानकों के अनुसार उम्र सामान्यतः 35 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
हाइट और दृष्टि क्षमता भी तय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

मेडिकल और मानसिक फिटनेस क्यों अहम?

फाइटर पायलटों को इसलिए प्राथमिकता मिलती है क्योंकि वे—

  • हाई-स्पीड विमान उड़ाने में प्रशिक्षित होते हैं
  • अचानक बदलती परिस्थितियों में तुरंत निर्णय ले सकते हैं
  • हाई-रिस्क और हाई-स्ट्रेस स्थितियों में शांत रहते हैं
  • कठोर मेडिकल और एंड्यूरेंस टेस्ट पास करते हैं

रॉकेट लॉन्च के दौरान अत्यधिक दबाव, कंपन और तेज गति को संभालना आसान नहीं होता। इसलिए शारीरिक और मानसिक मजबूती अनिवार्य है।

अगर सपना नासा हो तो?

National Aeronautics and Space Administration (नासा) में एस्ट्रोनॉट बनने के लिए अमेरिकी नागरिक होना जरूरी है। लेकिन वहां भी STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स) की डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा नासा, रूस की रोसकॉस्मोस और यूरोपियन स्पेस एजेंसी जैसी संस्थाएं रणनीतिक महत्व की हैं, इसलिए संबंधित देश की नागरिकता आवश्यक होती है। हालांकि, भारतीय-अमेरिकी नागरिकों के लिए नासा के साथ काम करना संभव हो सकता है।

जरूरी स्किल्स

  • लीडरशिप
  • टीमवर्क
  • कम्युनिकेशन
  • मानसिक दृढ़ता

सैलरी कितनी मिलती है?

इकोनॉमिक रिसर्च इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक एस्ट्रोनॉट को औसतन लगभग 90 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिल सकता है। इसके अलावा बोनस और अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं।

निष्कर्ष: सपना बड़ा है, रास्ता स्पष्ट है

एस्ट्रोनॉट बनना केवल एक रोमांचक करियर नहीं, बल्कि समर्पण, अनुशासन और उच्च शिक्षा का परिणाम है। सेना के रास्ते से जाना एक मजबूत विकल्प है, लेकिन विज्ञान और तकनीक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला कोई भी छात्र भविष्य में गगनयात्री बनने का सपना साकार कर सकता है।

अंतरिक्ष दूर जरूर है—पर नामुमकिन नहीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *