फैक्ट चेक: NH-48 पर ग्रीन साइनबोर्ड में घुसी थार का वीडियो असली नहीं, AI से तैयार किया गया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक थार गाड़ी हाईवे पर लगे बड़े ग्रीन गैन्ट्री साइनबोर्ड के अंदर फंसी हुई दिखाई देती है। इसे पोस्ट करते हुए यूज़र्स दावा कर रहे हैं कि यह घटना नेशनल हाईवे 48 की है, जहां एक तेज़ रफ्तार थार अनियंत्रित होकर उछली और सीधे ग्रीन साइनबोर्ड में जा घुसी।

फैक्ट चेक :

इस दावे की पड़ताल के लिए Times Headline ने वायरल वीडियो की गहन जांच की। जांच में पता चला कि यह किसी वास्तविक सड़क हादसे का वीडियो नहीं है, बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी (AI) की मदद से बनाया गया है।

वीडियो की जंग के लिए हमारी टीम ने सबसे पहले वीडियो को AI डिटेक्शन टूल HIVE Moderation पर जांचा। टूल के नतीजों से संकेत मिला कि वीडियो के AI-जनरेटेड होने की संभावना बहुत ज़्यादा है।

वीडियो को ध्यान से देखने पर कई तकनीकी खामियां भी सामने आईं। ग्रीन साइनबोर्ड पर दाईं ओर लिखा टेक्स्ट स्पष्ट नहीं दिखता, अक्षरों में असामान्य धुंधलापन नजर आता है जो आमतौर पर AI से तैयार किए गए वीडियो में देखा जाता है। इसके अलावा गाड़ी की मूवमेंट, लाइटिंग इफेक्ट और बैकग्राउंड विजुअल्स में भी अस्वाभाविक पैटर्न दिखाई देते हैं।

आगे की पुष्टि के लिए नेशनल हाईवे 48 पर इस तरह की किसी दुर्घटना की जानकारी गूगल सर्च के जरिए खंगाली गई। लेकिन किसी भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट या आधिकारिक बयान में ऐसी घटना का कोई उल्लेख नहीं मिला।

निष्कर्ष

Times Headline की जांच में साफ हुआ कि नेशनल हाईवे 48 पर ब्लैक थार के ग्रीन साइनबोर्ड में कूदकर घुसने का वीडियो वास्तविक नहीं है। यह AI तकनीक से तैयार किया गया एक फर्जी वीडियो है।

सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा भ्रामक है, इसलिए यूज़र्स को ऐसे वीडियो शेयर करने से पहले तथ्यों की जांच जरूर करनी चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *