मध्य गाज़ा में एक रेज़िस्टेंस लीडर को निशाना बनाकर रची गई हत्या की साज़िश को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते विफल कर दिया। Al-Majd Security की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह कार्रवाई एक “हाई-लेवल इंटेलिजेंस ऑपरेशन” के तहत अंजाम दी गई, जिसमें खुफिया जानकारी के आधार पर सटीक कार्रवाई की गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा बलों ने साज़िश में शामिल दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से साइलेंसर लगे हथियार, आधुनिक निगरानी उपकरण और भेष बदलने के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ, जिससे उनकी योजना की गंभीरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे Shawqi Abu Nasira के नेतृत्व वाले एक समूह से जुड़े हैं। उन्होंने यह भी कबूल किया कि उन्हें इज़राइली खुफिया अधिकारियों से प्रशिक्षण मिला था, जिनमें “कैप्टन अबू उमर” नामक अधिकारी का भी उल्लेख किया गया।
वेबसाइट के मुताबिक, इस मामले से जुड़े और खुलासे तथा संदिग्धों के कबूलनामे की विस्तृत जानकारी आने वाले समय में सार्वजनिक की जाएगी।
