ईद-उल-फ़ित्र के तीसरे दिन गाज़ा से एक दुखद खबर सामने आई है। रविवार दोपहर एक इज़रायली ड्रोन हमले में 4 फ़लस्तीनी मारे गए और कई लोग घायल हो गए। यह हमला गाज़ा के नुसीरत शरणार्थी शिविर (Nuseirat Refugee Camp) में हुआ। बताया गया है कि “अबू सर्रार” चौराहे पर एक पुलिस गाड़ी को निशाना बनाया गया, जो उस वक्त ड्यूटी पर थी।
गाज़ा के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, यह हमला ड्यूटी कर रही पुलिस पर हुआ, जिसमें कई लोग मारे गए और कई लोग घायल हुए। इसके साथ ही आपको बता दे की, ऐसा ही एक हमला करीब एक हफ्ते पहले Al-Zawaida में हुआ था, जिसमें 9 लोगों की जान गई थी। तमाम सीज़फायर के बाद भी गाज़ा में लगातार हमले हो रहे हैं, जिनमें ड्रोन, गोलाबारी और फायरिंग शामिल है।
