फैक्ट चेक: क्या Tejashwi Yadav तीसरी बार बने पिता? वायरल तस्वीर की सच्चाई जानिए

सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में वह एक नवजात शिशु को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इसी तस्वीर के साथ कई पोस्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि तेजस्वी यादव तीसरी बार पिता बने हैं।

सोशल साइट X (पूर्व ट्विटर) पर वेरिफाइड यूजर शिवानी साहू ने भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि तेजस्वी यादव तीसरी बार पिता बने। इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इसी दावे के साथ इस तस्वीर को शेयर किया है।

इसके अलावा कई अन्य यूजर ने भी वायरल तस्वीर को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है। जिसे यहां पर देखा जा सकता है।

फैक्ट चेक:

Times headline की टीम ने वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च किया गया। जांच के दौरान यही फोटो Deccan Herald की एक खबर में मिली, जो 27 मार्च 2023 को प्रकाशित हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह तस्वीर उस समय की है जब तेजस्वी यादव पहली बार पिता बने थे और उनके घर बेटी का जन्म हुआ था।

इतना ही नहीं, उसी समय तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी यह तस्वीर साझा की थी और बेटी के जन्म की जानकारी दी थी।

निष्कर्ष:

Times headline की जांच में वायरल दावा भ्रामक पाया गया। वायरल हो रही तस्वीर हाल की नहीं, बल्कि साल 2023 की है, जब तेजस्वी यादव पहली बार पिता बने थे। ऐसे में “तीसरी बार पिता बनने” का दावा पूरी तरह गलत है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *