वेस्ट बैंक के सलफीत क्षेत्र में गुरुवार तड़के इज़रायली कब्ज़ा बलों (IOF) की कार्रवाई में एक फ़िलिस्तीनी युवक की मौत हो गई। यह घटना सलफीत के पश्चिम में स्थित सर्ता कस्बे की है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इज़रायली बल सुबह-सुबह 32 वर्षीय मुस्तफा खतीब के घर में दाखिल हुए। इसी दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मुस्तफा खतीब को उनके ही घर के अंदर गोली मारी गई।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें मुस्तफा खतीब का शव उनके घर के अंदर दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत इज़रायली बलों की गोलीबारी में हुई।
इससे एक दिन पहले भी इज़रायली बलों ने जेनिन के पश्चिम में स्थित अल-यामुन कस्बे में एक घर को घेरकर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के दौरान 29 वर्षीय मोहम्मद ज़ायद की मौत हो गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इज़रायली बलों ने उनका शव भी अपने कब्जे में ले लिया।
इसी के साथ आपको बता दे की दोनों घटनाएं लगातार दो दिनों में हुईं, जिनमें दो फ़िलिस्तीनी युवकों की जान चली गई।
