नई दिल्ली: Apple आज यानी 9 सितंबर को अपना बड़ा लॉन्च इवेंट करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च करेगी इस फोन का नाम iPhone Fold Ultra बताया जा रहा है। साथ ही इसके अलावा कंपनी नए AirPods और Apple Watch भी लॉन्च करेगी।
Apple कंपनी का यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस बार कंपनी के नए CEO जॉन टर्नस इवेंट की शुरुआत करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर ज्यादा ध्यान रहेगा। वहीं, सामान्य iPhone 18 को इस इवेंट में लॉन्च नहीं किए जाने की बात कही जा रही है।
iPhone 18 Pro सीरीज के डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता, लेकिन फोन के अंदर कई नए अपडेट मिल सकते हैं। इसमें छोटा Dynamic Island, बेहतर कैमरा और नया प्रोसेसर शामिल होने की उम्मीद है। इसके रियर कैमरे में भी बदलाव किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, आपको बता दें मुख्य कैमरे में Variable Aperture फीचर भी मिल सकता है।
सबसे ज्यादा चर्चा Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone Fold Ultra पासपोर्ट की तरह खुलने वाले डिजाइन में आएगा। इसमें करीब 7.6 से 7.8 इंच की अंदर वाली OLED स्क्रीन और 5.3 इंच की बाहरी स्क्रीन मिल सकती है। दोनों स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।
कीमत क्या हो सकती है ?
सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कीमत को लेकर है। खबरो के मुताबित , Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये तक हो सकती है। हालांकि, यह अभी सिर्फ रिपोर्ट्स और लीक्स पर आधारित जानकारी है। फोन की असली कीमत और फीचर्स का पता Apple के आधिकारिक ऐलान के बाद ही चलेगा।
