युद्धविराम के बावजूद ग़ज़ा में 1,400 के करीब फ़िलिस्तीनी मारे गए

गाज़ा: अक्तूबर 2025 में लागू हुए युद्धविराम के बाद भी गाज़ा में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्धविराम लागू होने के बाद से अब तक लगभग 1,400 फ़िलिस्तीनी इज़रायली हमलों में मारे जा चुके हैं, जबकि हज़ारों लोग घायल हुए हैं, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में भी गाज़ा के विभिन्न इलाक़ों में हवाई हमले और ड्रोन हमले जारी रहे हैं। इज़रायल का दावा है कि उसकी सैन्य कार्रवाई हमास के लड़ाकों और उनके ठिकानों को निशाना बनाकर की जा रही है, जबकि फ़िलिस्तीनी पक्ष का आरोप है कि बड़ी संख्या में आम नागरिक इसकी चपेट में आ रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र और राहत एजेंसियों के अनुसार, युद्धविराम के बावजूद गाज़ा में पुनर्निर्माण लगभग ठप है। हज़ारों विस्थापित परिवार अब भी क्षतिग्रस्त इमारतों और अस्थायी तंबुओं में रहने को मजबूर हैं, जिससे मानवीय संकट लगातार गहराता जा रहा है। इज़रायल और हमास दोनों ही युद्धविराम उल्लंघन के लिए एक-दूसरे को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ लगातार संघर्ष विराम को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ज़मीन पर हिंसा पूरी तरह रुक नहीं सकी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *