सऊदी अरब में फ्लाइट्स रद्द होने से फंसे भारतीय उमरा जायरीन की मदद के लिए जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एडवाइज़री जारी की है। दूतावास ने जेद्दा और मक्का में 24 घंटे सहायता केंद्र शुरू किए हैं। जायरीन को खाना, दवाइयां और जरूरी मदद दी जा रही है। साथ ही, उनकी जल्द भारत वापसी के लिए एयरलाइंस से बातचीत की जा रही है। किसी भी परेशानी पर जायरीन सऊदी हज मंत्रालय की हेल्पलाइन 1966 पर शिकायत कर सकते हैं।
जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सऊदी अरब में उड़ानें रद्द होने से फंसे भारतीय उमरा जायरीनों और नागरिकों के लिए 24×7 (चौबीसों घंटे) सहायता केंद्र और एडवाइज़री जारी की है।
भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास एयरलाइंस तथा टूर ऑपरेटरों के लगातार संपर्क में हैं। हाल ही में लगभग 3,000 उमराह जायरीन उपलब्ध उड़ानों से वतन लौटे हैं। आपको बता दें कि, यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के नागरिक बुनियादी ढांचे पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के कारण सुरक्षा और उड़ानों में बाधा आई है।
