गाज़ा के बच्चें भूख से बेहाल, खाने की क़ीमतों ने बढ़ाई मुसीबत

गाजा पट्टी में बढ़ती खाद्य कीमतों और राहत सामग्री में भारी कटौती के चलते बच्चों और परिवारों के बीच भुखमरी और कुपोषण का संकट बेहद गंभीर हो गया है। गाजा में खाने-पीने की चीज़ें बहुत महंगी हो चुकी हैं। उदाहरण के लिए, अंडों का एक ट्रे करीब 60 शेकेल (लगभग $19.40) तक पहुँच गया है, प्याज 10 शेकेल प्रति किलो और टमाटर 10 से 15 शेकेल प्रति किलो बिक रहे हैं।

फंडिंग की कमी और आपूर्ति पर पाबंदियों के कारण संयुक्त राष्ट्र के ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ (WFP) और अन्य राहत एजेंसियों को खाद्य सहायता और गर्म भोजन के वितरण में भारी कटौती करनी पड़ी है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

यूनिसेफ और संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्टों के अनुसार, गाजा में 5 साल से कम उम्र के लगभग 71,000 से अधिक बच्चे तीव्र कुपोषण (acute malnutrition) का शिकार होने के कगार पर हैं, जिनमें 14,000 से अधिक गंभीर रूप से कुपोषित मामले शामिल हैं।

साफ पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, दवाएं और स्वच्छता की भारी कमी के कारण बीमार बच्चों का इलाज भी संभव नहीं हो पा रहा है। अक्टूबर 2026 में संयुक्त राष्ट्र के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) ने फंड की भारी कमी के कारण गाजा में दी जाने वाली खाद्य सहायता में लगभग एक-तिहाई (33%) की कटौती कर दी है।

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *