कर्नाटक SIR के बाद वोटर लिस्ट से करीब 1 करोड़ लोगों के नाम डिलीट

कर्नाटक में चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की है। इसमें लगभग 1.08 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन मतदाताओं के नाम एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं करने के कारण सूची से हटाए गए हैं।

इसके अलावा, चुनाव आयोग ने 61,867 मतदाताओं को अयोग्य घोषित किया है। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद मतदाता सूची में हुए इस बड़े बदलाव पर चर्चा तेज हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, लिस्ट में 65,45,679 मतदाताओं (11.81%) को स्थायी रूप से स्थानांतरित पाया गया। इसके अलावा, 19,00,926 मतदाता (3.43%) अपनी जगह पर अनुपस्थित मिले। 16,39,864 मतदाताओं (2.96%) का निधन हो चुका है, जिन्हें मृत के रूप में मार्क किया गया है।

वहीं, 7,09,870 मतदाताओं (1.28%) के नाम पहले से ही कहीं और रजिस्टर्ड थे या वो डुप्लीकेट पाए गए।प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए चुनाव अधिकारियों ने कुल 43,82,824 नोटिस जारी किए। ये सभी नोटिस मतदाताओं तक पहुंचाए गए और पूरे 43,82,824 मामलों में सुनवाई की गई।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *