वेस्ट बैंक में इज़राइल कर रहा फिलिस्तीनियों की एथनिक क्लींजिंग! UN ने दी चेतावनी

इजराइल ने कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में हेब्रोन शहर में इज़राइल के ज़ुल्मों सितम पर UN ने चिंता ज़ाहिर की है। UN ह्यूमन राइट चीफ़ वोल्कर टर्क ने हेब्रोन में इज़राइल के ख़ूनी फौजी आपरेशन को फौरन रोकने पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी पर थोपे गए ये ग़ैर इंसानी हतकंडे सीधे तौर पर एथनिक क्लींजिंग यानी नस्ली सफ़ाई का अंदेशा पैदा कर रहा है।

इसी के साथ,  संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में इज़रायली कार्रवाइयों और बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई है और वहां ‘जातीय सफाए’ (Ethnic Cleansing) के बढ़ते खतरे की चेतावनी दी है।

UN प्रमुख की चेतावनी: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों को उनकी जमीनों से लगातार हटाया जा रहा है, बस्तियों का विस्तार हो रहा है और हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे जातीय सफाए का खतरा मंडरा रहा है।

मानवाधिकार रिपोर्ट: हाल ही में संयुक्त राष्ट्र समर्थित स्वतंत्र जांच आयोग (Independent International Commission of Inquiry) ने अपनी रिपोर्ट में इज़राइल पर वेस्ट बैंक में मानवता के खिलाफ अपराध, जैसे ‘एलिमिनेशन’ (extermination), यातना और यौन हिंसा के आरोप भी लगाए हैं।

इस मामले पर ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा समेत कई पश्चिमी देशों ने वेस्ट बैंक की अवैध इज़रायली बस्तियों से जुड़े व्यापार पर प्रतिबंध लगाने और वहां हो रही हिंसा की निंदा करने वाले कदम उठाए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *