केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया कि यदि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनती है, तो राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी।
अमित शाह ने कहा कि देश के कई राज्यों में यूसीसी लागू हो चुका है और उत्तर प्रदेश में भी पार्टी की सरकार बनने पर इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने पुराने चुनावी नतीजों को याद दिलाते हुए कहा कि एक समय था जब यूपी में भाजपा के केवल 44 विधायक थे। लेकिन संगठन की मजबूती के कारण पार्टी ने 2014 लोकसभा चुनाव में 41% वोट के साथ 73 सीटें जीतीं
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अंगद का पांव है, जिसे कोई हिला नहीं सकता।” उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए दावा किया कि यूपी में अगले 30 वर्षों तक भाजपा की सरकार रहेगी और राहुल गांधी अगले 30 साल तक चुनाव नहीं जीत पाएंगे।
