दो फ़िलिस्तीनी ख़ातून ने अपनी शैक्षणिक और शोध प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ रिसर्च प्रेजेंटेशन अवॉर्ड हासिल किया है।
इस उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर फ़िलिस्तीनी महिलाओं की प्रतिभा और अकादमिक क्षमता को एक बार फिर उजागर किया है।
दोनों शोधार्थियों के नाम दुआ अल-मुहतसब (Duaa Al-Muhtaseb) और नादा फन्नून (Nada Fannoun) हैं। दोनों फ़िलिस्तीन की Palestine Polytechnic University से जुड़ी हैं। उन्होंने 24 अक्टूबर 2026 को इटली के फ्लोरेंस में आयोजित ICDLMS-26 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड हासिल किया।
दोनों ने सम्मेलन में अपना शोधपत्र “The Influence of Short-Form Social Media Content on Palestinian Students’ Attention and Classroom Engagement in EFL Classes” प्रस्तुत किया। इस शोध में छोटे वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट के फ़िलिस्तीनी छात्रों की पढ़ाई पर पड़ने वाले प्रभाव, उनकी एकाग्रता और अंग्रेज़ी भाषा की कक्षाओं में भागीदारी का अध्ययन किया गया। यह अध्ययन विश्वविद्यालय के छात्रों की राय पर आधारित एक पायलट रिसर्च था।
इस शोध को सम्मेलन में बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि फ़िलिस्तीनी युवाओं की उच्च शिक्षा, शोध और अकादमिक क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है। दोनों शोधार्थियों की सफलता फ़िलिस्तीनी छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।
