‘मुस्लिम 500 लिस्ट’ में पहली बार सऊदी किंग सलमान, बिन सलमान, एर्दोगान सहित 5 विश्व नेताओं को नंबर 1 मक़ाम, गाज़ा के डॉक्टर बने ‘मैन ऑफ दी ईयर’

दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुस्लिमों की प्रतिष्ठित वार्षिक सूची The Muslim 500: The World’s 500 Most Influential Muslims 2026 प्रकाशित हो गई है। इस सूची में दुनिया भर की उन प्रमुख मुस्लिम हस्तियों को शामिल किया जाता है, जिन्होंने धर्म, राजनीति, शिक्षा, समाज सेवा, अर्थव्यवस्था, मीडिया और अन्य क्षेत्रों में अपना प्रभाव स्थापित किया है।

‘द मुस्लिम 500’ के 2027 संस्करण का प्रकाशन हो चुका है। यह सूची दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुसलमानों को शामिल करती है। इस वर्ष की सूची में पहली बार सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के पांच नेताओं ने संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया है।

इसके अलावा, गाजा के डॉक्टर डॉ. हुसाम अबू सफिया को ‘मैन ऑफ द ईयर’ (वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष) और ईरान के मिनाब शहर की स्कूली छात्रा फातेमेह ज़हरा शेखाबादी को ‘वुमन ऑफ द ईयर’ (वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला) घोषित किया गया है।

‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ (Makkah Joint Defence Agreement) के बाद, तीन देशों के पांच नेता (सऊदी अरब के किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान; पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर; तथा तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन) संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं।

 

टाइम्स हैडलाइन को मिली जानकारी के मुताबिक़, इस साल की सूची में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को पहला स्थान दिया गया है। पाकिस्तान के प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी दूसरे और यमन के प्रख्यात इस्लामी विद्वान हबीब उमर बिन हफीज तीसरे स्थान पर हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई चौथे और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय पांचवें स्थान पर हैं।

 

भारत से जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने इस सूची में खास जगह बनाई है। उन्हें दुनिया की 50 सबसे प्रभावशाली मुस्लिम हस्तियों में 16वां स्थान दिया गया है। पिछले संस्करण में वह 14वें स्थान पर थे।

इस सूची की एक खास बात यह है कि 2026 के संस्करण में पहली बार किसी एक व्यक्ति के बजाय गाजा के पुरुषों और महिलाओं को सामूहिक रूप से ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना गया है। प्रकाशन ने युद्ध और गंभीर मानवीय संकट के बीच गाजा के लोगों के धैर्य, साहस और मानवीय भावना को इस सम्मान का आधार बताया है।

यह वार्षिक रिपोर्ट जॉर्डन स्थित रॉयल इस्लामिक स्ट्रैटेजिक स्टडीज सेंटर (RISSC) द्वारा तैयार की जाती है। इसकी शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी। सूची तैयार करने में किसी व्यक्ति के राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और वैचारिक प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक योगदान को भी ध्यान में रखा जाता है। इसमें दुनिया भर के मुस्लिम नेताओं, विद्वानों, वैज्ञानिकों, समाजसेवियों, कलाकारों और खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *