जामिया में बिलक़िस बानो के समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन, दोषियों को दोबारा जेल भेजने की मांग

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में 23 नवंबर की शाम छात्रों ने बिलक़िस बानो के समर्थन में एकजुटता सभा आयोजित की। विश्वविद्यालय की सेंट्रल कैंटीन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व ‘यूनाइटेड स्टूडेंट्स ऑफ जामिया’ के बैनर तले किया गया।

प्रदर्शन में AIDSO, AIRSO, AISA, DISHA, DISSC, फ्रैटर्निटी मूवमेंट, MSF, SFI और SIO समेत कईनई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में 23 नवंबर की शाम छात्रों ने बिलक़िस बानो के समर्थन में एकजुटता सभा आयोजित की।

विश्वविद्यालय की सेंट्रल कैंटीन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व ‘यूनाइटेड स्टूडेंट्स ऑफ जामिया’ के बैनर तले किया गया।

प्रदर्शन में AIDSO, AIRSO, AISA, DISHA, DISSC, फ्रैटर्निटी मूवमेंट, MSF, SFI और SIO समेत कई छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर बिलक़िस बानो के लिए न्याय की मांग उठाई।

सभा के दौरान छात्रों ने मांग की कि बिलक़िस बानो मामले में न्याय सुनिश्चित करने में और देरी न हो तथा दोषियों को दोबारा जेल भेजा जाए। छात्रों ने अपनी तख्तियों के माध्यम से संदेश दिया कि यह केवल बिलक़िस बानो की लड़ाई नहीं, बल्कि हर उस पीड़िता के न्याय की लड़ाई है, जिसे इंसाफ पाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है।

गौरतलब है कि 8 जनवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार द्वारा बिलक़िस बानो मामले के 11 दोषियों को दी गई समयपूर्व रिहाई को रद्द कर दिया था और उन्हें जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *