बेगूसराय के डॉ. कमाल हुसैन को मलेशिया में मिला बड़ा सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया बिहार का मान

बिहार के बेगूसराय जिले के छौड़ाही निवासी डॉ. मोहम्मद कमाल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें मलेशिया की प्रतिष्ठित लिंकन यूनिवर्सिटी की ओर से पब्लिक हेल्थ (जन स्वास्थ्य) के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से बेगूसराय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, लिंकन यूनिवर्सिटी ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में डॉ. कमाल हुसैन के योगदान, कार्यों और उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया है। पब्लिक हेल्थ के क्षेत्र में उनके प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

डॉ. कमाल हुसैन की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों में उत्साह है। क्षेत्र के लोग इसे बिहार के लिए भी गर्व का विषय बता रहे हैं। उनकी सफलता को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

छौड़ाही जैसे क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल करना डॉ. मोहम्मद कमाल हुसैन की उपलब्धियों में एक नया अध्याय है। उनकी इस सफलता पर लोग लगातार बधाइयां दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *