TMC ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 47 मुस्लिम प्रत्याशियों को मिला टिकट

नई दिल्ली: All India Trinamool Congress यानी (TMC) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। राज्य की कुल 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें क्रमशः 152 और 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतगणना 4 मई को होगी।

पार्टी ने इस बार 47 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 5 उमीदवार अधिक हैं। कियुंके 2021 में TMC ने 42 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे, जबकि 2016 में यह संख्या 53 थी। इस बार भी पार्टी ने बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को मौका दिया है।

मुख्यमंत्री बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, भाजपा ने भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है।

उम्मीदवारों की सूची में 51 महिला उम्मीदवार शामिल हैं, जबकि 95 सीटें SC/ST वर्ग के लिए निर्धारित हैं। मुस्लिम उम्मीदवारों को दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद, मालदा, नादिया, हावड़ा, बीरभूम, वर्धमान और दक्षिण 24 परगना जैसे जिलों में टिकट दिया गया है।

TMC के मुस्लिम उम्मीदवारों की सूची:

उत्तर दिनाजपुर:

Md. गुलाम रब्बानी
हामिदुल रहमान
मिन्हाजुल आरफिन आज़ाद
मोसरफ़ हुसैन

दक्षिण दिनाजपुर:

तोराफ़ हुसैन मोंडल

मालदा:

Md. मतबुर रहमान
अब्दुर रहीम बॉक्सी
Md. नज़रुल इस्लाम
सबीना यास्मिन

मुर्शिदाबाद:

अमीरुल इस्लाम
नूर आलम
जाकिर हुसैन
अख़रुज़्ज़मां
डॉ. अब्दुल अज़ीज़
रेयात हुसैन सरकार
सौमिक हुसैन
मुस्तफ़िज़ुर रहमान (सुमन)
अताउर रहमान
रबीउल आलम चौधरी
नियामोत शेख
शाहिना मुमताज
हुमायूं कबीर (पूर्व IPS)
बाबर अली

नादिया:

रुकबानुर रहमान
अलीफ़ा अहमद
कल्लोल खा
जेबर सेख

उत्तर 24 परगना:

बुरहानुल मोकाद्दीन (लिटन)
पीरज़ादा कासेम सिद्दीकी
अनिसुर रहमान (बिदेश)
Md. मुफ़्ती अब्दुल मतीन
Md. तौसीफ़ रहमान

दक्षिण 24 परगना:

Md. बहारुल इस्लाम
शमीम अहमद
जहाँगीर खान
जावेद अहमद खान
फिरदौसी बेगम
अब्दुल खालिक मोल्ला

कोलकाता:

फिरहाद हकीम

हावड़ा:

गुलशन मलिक

पूर्व मेदिनीपुर:

सिराज खान

पूर्व बर्धमान:

सिद्दीकुल्लाह चौधरी
सेख सहोनावेज़

बीरभूम:

फैजुल हक (काजल Sk)
मोसर्रफ हुसैन

इसके अलावा राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही थीं कि भाजपा के अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के आरोपों को देखते हुए TMC मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या कम कर सकती है, लेकिन पार्टी ने अपनी रणनीति में कोई बदलाव नहीं किया।

चुनाव से पहले राज्य में बड़े स्तर पर IAS और IPS अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। इस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर चिंता व्यक्त की है।

वहीं, भाजपा नेताओं ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ममता बनर्जी हार के डर से इस तरह के बयान दे रही हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *