गाज़ा में पांच साल की बच्ची हिंद रजब की मौत पर बनी ऑस्कर-नामांकित फिल्म The Voice of Hind Rajab की भारत में रिलीज़ रोक दी गई है.
फिल्म के वितरक मनोज नंदवाना का कहना है कि Central Board of Film Certification यानी (CBFC) से इसे अभी तक मंजूरी नहीं मिली है. उनका दावा है कि अधिकारियों ने आशंका जताई है कि फिल्म दिखाए जाने से भारत और इज़रायल के संबंधों पर असर पड़ सकता है.
ट्यूनीशियाई निर्देशक Kaouther Ben Hania की इस फिल्म में गाज़ा में हमलों के दौरान हिंद रजब और उसके परिवार की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में बच्ची की इमरजेंसी कॉल की वास्तविक ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी इस्तेमाल किया गया है.
वितरक के अनुसार, फिल्म को फरवरी में सर्टिफिकेशन के लिए जमा किया गया था, ताकि ऑस्कर से पहले इसे रिलीज़ किया जा सके, लेकिन अब तक कोई अनुमति नहीं मिली है.
यह फिल्म अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में दिखाई जा चुकी है, लेकिन भारत में इसकी रिलीज़ को लेकर सेंसरशिप पर बहस तेज हो गई है.
