राजौरी के यासिर ने एशिया में बढ़ाया भारत का मान, U-15 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक पक्का

श्रीनगर/राजौरी: जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है। राजौरी के युवा मुक्केबाज़ यासिर ने U-15 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पदक पक्का कर लिया है। कजाखिस्तान के मजबूत मुक्केबाज़ को हराकर यासिर ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

यासिर की इस उपलब्धि को जम्मू-कश्मीर के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। बेहद कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रदर्शन कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर कोई भी खिलाड़ी दुनिया में अपनी पहचान बना सकता है।

खास बात यह है कि यासिर खेलो इंडिया सेंटर से निकलकर सामने आए हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने लगातार मेहनत की और अब देश के लिए पदक सुनिश्चित कर लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत बन गए हैं। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि यासिर की यह सफलता जम्मू-कश्मीर के युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह पैदा करेगी।

अब सभी की नजरें रविवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। पूरे देश को उम्मीद है कि राजौरी का यह होनहार खिलाड़ी फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए स्वर्णिम इतिहास रचेगा और तिरंगे का मान और ऊंचा करेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *