नॉर्वे में पत्रकार के सवाल पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे के दौरान एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के बाद देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग प्रधानमंत्री मोदी से प्रेस की स्वतंत्रता और सवालों के जवाब न देने को लेकर प्रश्न पूछती दिखाई देती हैं।

इस घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि “जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता, तो डरने की भी कोई वजह नहीं होती।” राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सवालों से बचना भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को प्रभावित करता है।

वहीं, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास ने भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और मीडिया की स्वतंत्रता का बचाव करते हुए कहा कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई धारणाएं अधूरी जानकारी पर आधारित होती हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *