फ्रांस के लिमोज शहर में 17 अक्टूबर 2026 को एक ऐतिहासिक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई। करीब 143 साल पुरानी इस सिटी हॉल का उद्घाटन 1883 में हुआ था। यह इमारत शहर की पहचान और ऐतिहासिक विरासत का अहम हिस्सा थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में बढ़ती महंगाई और जीवनयापन के खर्च के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान कुछ नकाबपोश लोगों ने इमारत की खिड़कियां तोड़ीं, अंदर घुसे और आग लगा दी। आग तेजी से फैल गई, जिससे छत और इमारत के बड़े हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा।
स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौरिस बारात के अनुसार, इमारत की छत नीचे की मंजिलों पर गिर गई और बाहरी हिस्से का लगभग दो-तिहाई भाग नष्ट हो गया। अधिकारियों ने इस घटना को ऐतिहासिक विरासत के लिए बड़ी क्षति बताया। यह घटना याद दिलाती है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा न सिर्फ सार्वजनिक संपत्ति, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की ऐतिहासिक धरोहर को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़, आगजनी और पुलिस के साथ झड़पों की घटनाएं सामने आईं. सबसे बड़ा नुकसान लिमोज (Limoges) शहर की ऐतिहासिक टाउन हॉल इमारत को हुआ, जो भीषण आग की चपेट में आने के बाद बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, इमारत की छत ढह गई और उसका बड़ा हिस्सा आग से नष्ट हो गया.
