सऊदी अरब के कई शहरों पर हूती विद्रोहियों के हमले लगातार हो रहे है। जिसकी वजह से सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आने-जाने की सभी फ्लाइट्स पर 31 अक्टूबर तक रोक लगा दी गयी है। जिसके चलते भारत के हज़ारों ज़ायरीन जो सऊदी अरब उमराह करने गए थे वो इन दिनों बेहद परेशान है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, तनाव के चलते कई उड़ाने रद्द की जाने से घाटी के 34 तीर्थयात्री सऊदी अरब में फंस गए हैं। कम होते पैसों की वजह से उनके लिए रोज़ के खर्चे पूरे करना मुश्किल होता जा रहा है।उमराह ज़ायरीनों की 13 अक्टूबर को घाटी वापस लौटना था, लेकिन मौजूदा सुरक्षा चिंताओं के कारण वे अपनी फ्लाइट में नहीं चढ़ सके और मक्का व मदीना में ही फंसे हुए हैं।
फंसे हुए ज़ायरीन ने जम्मू और कश्मीर सरकार से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षित और जल्दी घर वापसी के लिए तुरंत हस्तक्षेप करें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, मक्का शहर में फंसे अब्दुल अहद नामक एक तीर्थयात्री के बेटे मोहम्मस सलीम ने कहा, ‘लंबे समय तक रुकने की वजह से मेरे बाबा व उनके ग्रुप के बाकी लोगों पर पैसे का बोझ बढ़ गया है।’
