ज़ुल्म करने से बाज़ नहीं आ रहा इजरायल, गाज़ा के टेंट कैंप में लगाई आग, 800 से ज़्यादा फिलिस्तीनी बेघर

रविवार शाम को, इज़रायली सेना ने गाज़ा शहर के पूर्व में स्थित शुजैया जंक्शन पर, विस्थापित फ़िलिस्तीनी परिवारों के लिए बने टेंट कैंप में आग लगा दी। गाज़ा के लोक निर्माण और आवास मंत्रालय के मुताबिक़, इस आग की वजह से 200 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी परिवारों—जिनमें 800 से ज़्यादा विस्थापित लोग शामिल थे—उनको कैंप छोड़कर जाना पड़ा।

मंत्रालय ने बताया कि रात करीब 8 बजे इज़रायली क्वाडकॉप्टरों ने कैंप में आग लगा दी। आग की लपटों ने टेंटों और लोगों के ज़रूरत सामान को जलाकर राख कर दिया, और आधी रात के बाद भी कई घंटों तक आग जलती रही।

प्रभावित लोगों में ज़्यादातर महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग थे। अपने टेंट कैम्प खो देने के बाद, ये परिवार बेघर हो गए, जिससे उनके पहले से ही मुश्किल हालात और भी बदतर हो गए। मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय, संयुक्त राष्ट्र और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अपील की है कि वे इज़रायली हमलों से आम नागरिकों को बचाने के लिए तुरंत कदम उठाएं।

साथ ही, उन्होंने राहत संगठनों से भी आग्रह किया है कि वे उन परिवारों को जल्द से जल्द टेंट, अस्थायी आश्रय और ज़रूरी सामान उपलब्ध कराएं, जिनके घर इस आग में जल गए हैं।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *