अल अक़्सा में फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों पर सख़्त प्रतिबंध लगाकर 164 इज़राइली सेटलर्स की मस्जिद में घेराबंदी

बुधवार सुबह इजरायली पुलिस की सुरक्षा में दर्जनों कट्टरपंथी यहूदी सेटलर्स ने अल-अक्सा मस्जिद के परिसर में प्रवेश कर उकसावे वाली गतिविधियां कीं। इस दौरान मस्जिद में मुस्लिम नमाजियों के प्रवेश पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई थीं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कम से कम 164 यहूदी सेटलर्स अलग-अलग समूहों में मगरिबा गेट के रास्ते अल-अक्सा मस्जिद में दाखिल हुए और मस्जिद के परिसर में घूमे।

इस दौरान रब्बियों (यहूदी धर्मगुरुओं) ने उन्हें तथाकथित ‘टेम्पल माउंट’ के बारे में जानकारी दी। वहीं, कुछ इज़राइली सेटलर्स ने मस्जिद परिसर में उकसावे के तौर पर तालमुडिक प्रार्थनाएं(यहूदी प्रार्थना) भी कीं।

दूसरी तरफ़, इजरायली पुलिस ने अल-अक्सा मस्जिद के प्रवेश द्वारों पर मुस्लिम नमाजियों की आवाजाही पर सख्ती बरती। कई मुस्लिम नमाज़ियों को मस्जिद में ईबादत करने से रोक दिया गया।

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब अल-अक्सा मस्जिद में मुस्लिम नमाज़ियों को नमाज़ पढ़ने और ईबादत करने के साथ साथ मस्जिद के दाख़िल ना होने देने को लेकर लगातार प्रतिबंधों की खबरें सामने आ रही हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *