गाज़ा के अस्पताल पर इज़रायल का बड़ा हमला, क़ाबिल सर्जन समेत 6 फिलिस्तीनी शहीद; 20 ज़ख़्मी

फिलिस्तीन के गाज़ा पट्टी में इजरायली हमले में खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल को निशाना बनाए जाने की खबर है। इस हमले में छह फिलिस्तीनियों की शहादत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल बताए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और गाज़ा के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, हमला अस्पताल परिसर की एक इमारत पर हुआ। इससे अस्पताल के दूसरे माले पर स्थित सर्जरी विभाग, पुरुषों और महिलाओं के ऑपरेशन वार्ड तथा अन्य चिकित्सा सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा। घायलों को मलबे के बीच से निकालकर इलाज के लिए पहुंचाया गया।

हमले में शहीद में सर्जन डॉ. रिज्क अबू शायरा भी शामिल हैं। गाज़ा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल में मरीजों और चिकित्सा कर्मचारियों की मौजूदगी के बावजूद यह हमला हुआ।

इजरायली सेना ने दावा किया कि अस्पताल में हमास का एक वरिष्ठ कमांडर और अन्य लड़ाके मौजूद थे। वहीं, हमास ने हमले की निंदा करते हुए इसे युद्ध अपराध बताया है।

गौरतलब है कि नासिर अस्पताल दक्षिणी गाजा के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों में से एक है। लगातार हमलों और चिकित्सा संसाधनों की कमी के बीच इस अस्पताल पर हुआ हमला गाजा की स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती पेश करता है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *