नई दिल्ली में आयोजित इंडो-इजिप्ट राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (MSO) के चेयरमैन डॉ. शुजात अली क़ादरी ने मीडिया की भूमिका को लेकर एक बयान दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि दुनिया का ज्यादातर मीडिया ‘ज़ियोनिस्टों’ के नियंत्रण में है और उसका मकसद इस्लाम को बदनाम करना है।

गौरतलब है कि 24 नवंबर 2026 को इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर, नई दिल्ली में इंडो-इजिप्ट राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘भारत और मिस्र में सूफीवाद: शांति, बहुलवाद और सह-अस्तित्व की साझा विरासत’ था।
इस सम्मेलन में विभिन्न विद्वानों, धार्मिक नेताओं, शिक्षाविदों और मीडिया प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चर्चा में सूफी परंपरा, धार्मिक सद्भाव, शांति और भारत-मिस्र के सांस्कृतिक संबंधों पर विचार रखे गए।
इसमें प्रमुख विद्वानों, शिक्षाविदों, धार्मिक नेताओं और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में भारत और मिस्र की साझा आध्यात्मिक विरासत तथा समकालीन वैश्विक चुनौतियों के समाधान में सूफीवाद की प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श हुआ।

सम्मेलन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि भारत की समृद्ध सूफी परंपरा उसकी सभ्यतागत शक्ति, सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक सॉफ्ट पावर का एक महत्वपूर्ण आधार है। भारत की बहुलतावादी आध्यात्मिक विरासत और इस्लाम की समावेशी व्याख्या आज दुनिया के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर सकती है। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक कट्टरता, असहिष्णुता और वैचारिक ध्रुवीकरण के दौर में भारत का सूफी मॉडल वैश्विक समुदाय को शांति और सह-अस्तित्व का मार्ग दिखाने की क्षमता रखता है।
